ह्यूस्टन. प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही घंटों में अमेरिका के शहर ह्यूस्टन (एनआरजी स्टेडियम) में 50,000 से ज्यादा लोगों को संबोधित करेंगे। उनके साथ में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रम्प भी 30 मिनट का भाषण देंगे। कार्यक्रम का नाम हाउडी मोदी (Howdy Modi)है। ‘हाउडी’ का इस्तेमाल आमतौर पर अभिवादन के लिए किया जाता है। इसका मतलब होता है कि आप कैसे हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम भारतीय समय अनुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

भांगडा करके करेंगे मोदी का स्वागत..

मोदी के कार्यक्रम के लिए सजा मंच

कार्यक्रम से पहले लोगों का अंदाज

मोदी अमेरिका में बनाएंगे एक नया रिकॉर्ड

– इस कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा भारतीयों के आने की उम्मीद है।
– यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को अमेरिका में सुनने के लिए सबसे बड़ी लाइव ऑडियंस होगी।
– अमेरिका में पॉप फ्रेंसिस के बाद किसी भी विदेशी नेता का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है।

Howdy Modi: जर्मनी के फ्रेंकफर्ट में पीएम मोदी का टेक्निकल हॉल्ट, दो घंटे के बाद होंगे यूएस रवाना..
अमेरिका में मोदी का तीसरा संबोधन
– 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी का अमेरिका में यह तीसरा अहम भाषण होगा।
– 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उन्होंने लोगों को संबोधित किया था।
– इसके अलावा 2016 में सिलिकॉन वैली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।
– इन कार्यक्रमों में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।

Advertisements